Ticker

6/recent/ticker-posts

पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पर अद्भुत कविता (गोरखपुर जेल की घटना पर आधारित)

भारत माँ के लाल

 
Pandit RamPrasad Bismil ke jivan par adbhut kavita - gorakhpur jail ki ghatna par aadharit,  पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पर अद्भुत कविता (गोरखपुर जेल)
Pandit RamPrasad Bismil ji Par Adbhut Kavita Hindi Me


पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी के जीवन की एक घटना 

कैसे मैं बतलाऊँ एक ।
भारत माँ के लाल अनेक ।।
बूढ़े - बच्चे और जवान ।
करते हैं इनका गुणगान ।।

सुनकर सब होते हैरान ।
बिस्मिल की वो कथा महान ।।
गोरखपुर की है ये बात ।
गुजर चुकी थी सारी रात ।।

बिस्मिल की कसरत को देख ।
सबके माथे आई रेख ।।
जेलर बोला क्या है राज ।
कसरत क्यों करते हो आज ।।

बिस्मिल मुस्काए कुछ मंद ।
बोले माँ को फूल पसंद ।।
नहीं कर रहा कोई भूल ।
आज चढ़ाऊँ ताजा फूल ।।

© कवि आशीष उपाध्याय "एकाकी"

Reactions

Post a Comment

0 Comments